राज्य स्तरीय 11वीं सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिला चंबा:विधायक नीरज नैयर

--Advertisement--

ऐतिहासिक चौगान में 27 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता

चंबा, 11अक्तूबर – भूषण गुरुंग

सदर विधायक एवं अध्यक्ष जिला हॉकी एसोसिएशन नीरज नैयर की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय 11वीं सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कार्यकारी समिति व जिला के हॉकी खिलाड़ियों और विभिन्न हॉकी क्लब के सदस्यों के साथ एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

नीरज नैयर ने बताया कि राज्य स्तरीय 11वीं सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 27 से 30 अक्तूबर तक किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला सचिवों से आग्रह किया है कि 15 अक्तूबर तक अपनी अपनी एंट्रीज जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने हॉकी एसोसिएशन चंबा के सभी पदाधिकारी से प्रतियोगिता आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां संपूर्ण करने को भी कहा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में सचिव मुकेश बेदी,जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित जयराज, हरिराम, परमजीत मेहरा, ऋतेश ठाकुर  सहित जिला हॉकी एसोसिएशन  की कार्यकारी समिति के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...