राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुल्लू ने जीते 20 पदक

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

बैजनाथ के महाराजा पैलेस में कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल द्वारा 16से 17 जुलाई को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 200 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में कुल्लू की टीम से 19 कराटे खिलाड़ियों ने सेंसई हरीश शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया जिसमें भरत, अंजनी, अजय कुमार व सुनेहा ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में स्वर्ण पदक, अर्घ्य सूद, राम सरन, राहुल,अक्षिता सिंह, सानिध्य ठाकुर, महीन ठाकुर ने रजत पदक और हिमांशु ,आदर्श, कार्तिक कपूर, भूपेंद्र सोनी, आदित्य राज, सानिध्य, कृतज्ञ सूद, राहुल के सी, ओम ने कांस्य पदक जीतकर कुल 20 पदकों पर कब्जा जमाया।

जिला कुल्लू से हरीश शर्मा, यादव और अंजनी ने ऑफिशियल, अजय कुमार व परस राम ने कोच की भूमिका निभाई। टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर संघ के चेयरमैन राजीव किमटा, वाईस चेयरमैन बन्तो चौधरी, प्रधान वेद प्रकाश, संयुक्त सचिव के एस पराशर,संगठन सचिव नीलम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, सदस्य सोनू कुमार, लीला बहादुर कार्की ने बधाई दी।

केएएचपी के कोषाध्यक्ष व केआईओ सर्टिफाइड नेशनल रेफरी सेंसई हरीश शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेंटोर हैंशी जनक राज जम्वाल, हैंशी राज कुमार परमार का आभार जताया व अपने सहयोगी प्रधान पवन कुमार, महासचिव दामन जम्वाल व सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...