राज्यस्तरीय अंडर 10 गर्ल्स चैस टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा की अर्शिया चौधरी बनी स्टेट चैम्पियन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जोगीपुर पंचायत की रहने वाली मात्र 9 बर्ष की नन्ही बच्ची राज्य शतरंज एडहॉक एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी मैच जीत कर प्रथम रही।

 

जुलाई में अब बह नेशनल में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगी, कोरोना के चलते अखिल भारतीय शतरंज संघ ने इस बार शतरंज को राज्यस्तरीय और नेशनल ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्शिया(आयु 9 बर्ष) दो बार 2018 और 2019 में अंडर-7 गर्ल्स में स्टेट चैंपियंस रह चुकी है, साथ ही हिमाचल से एक अंडर 7 और एक सीनियर नेशनल भी खेल चुकी है।

 

यह अर्शिया का तीसरा नेशनल होगा, अर्शिया चौधरी जी ए बी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की पांचवी कक्षा की छात्रा है स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा और कोच दिनेश का अर्शिया को अपनी गेम के लिए पूरा सहयोग मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा अर्शिया के माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...