राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

राज्यपाल ने ग्राम पंचायत करियां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के भूस्खलन प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कलसूंई तथा घरवाला में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोथल घार का भी जायजा लिया।

शिव प्रताप शुक्ल ने घरवाला के समीप ऐतिहासिक -धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल को उपायुक्त ने इस दौरान आपदा से हुई क्षति एवं व्यवस्था बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित

विधायक नीरज नैय्यर, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागीय एवं राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...