राजगढ़ में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त,10 लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश के चलते जहां लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं भूस्खलन तथा भारी बारिश से सोमवार दोपहर को राजगढ़ उपमंडल के ग्राम कोठिया के पास अचानक से भारी भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन में पहाड़ी की ओर से एक बड़ी चट्टान खिसकते हुए मकान पर जा गिरी। जिसने पूरे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके चलते मकान को करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ उपमंडल के तहत राजगढ़- खेरी बड़ू साहिब मार्ग पर करीब 12.15 बजे ग्राम कोठिया के पास भारी बारिश से भूस्‍खलन होने से रक्षा देवी उर्फ (गुड्डी देवी) पुत्री जगतराम ग्राम कोठिया का दो मंजिला मकान बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है।

साथ ही सड़क पर खड़ा जगतराम पुत्र किशन सिंह का मैक्सिमो छोटा हाथी नंबर HP16-4286 भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा होने के समय रक्षा देवी बाजार गई हुई थीं। मकान में किराएदार कमरे में थे, जो लैंड सलाइड की आवाज सुनकर बाहर भाग गए।

हादसे में जानी कोई नुक़्सान नहीं हुआ है। केवल मकान का नुक़सान हुआ है। रक्षा देवी ने बताया कि उसके परिवार में कोई नहीं है, उसने सारी पूंजी जोड़कर बढ़ी मुश्किल से यह मकान बनाया था, अब वह कहां जाएंगी।

राजस्व विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त मकान का नुक्सान 10 लाख 55 हजार पांच सौ रुपये आंका गया है। प्रशासन द्वारा रक्षा देवी को 20 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान कर दिए गये हैं। राजगढ़ उपमंडल के कार्यवाहक एसडीएम कपिल तोमर ने भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...