अपने निर्णय पर अभी भी अटल रामलाल, एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला नहीं हो रहा लागू

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 सितंबर – नितिश पठानियां

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर अपने इस्तीफे पर अडिग है। रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी को हावी करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के उदयपुर चिंतन शिविर में जो संकल्प पारित किए गए थे, उसकी कांग्रेस पार्टी कहीं भी पालन नहीं कर रही है।

चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद की बात हुई थी। लेकिन पार्टी के अंदर उसे लागू नहीं किया जा रहा है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि वे एक मिनट के लिए भी पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस्तीफा भेजा है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी बहुत ज्यादा हावी है। अपने-अपने चहेतों को रेवड़ियों की तरह पद बांटे जा रहे हैं। व्यक्ति का क्या बैकग्राउंड है। पद देने से पहले इस पर छानबीन की जानी चाहिए तभी नियुक्ति होनी चाहिए।
लोग कांग्रेस पार्टी को जिताना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही हराने का काम कर रही है। पार्टी हाईकमान को भी सोच समझ कर पदों पर नियुक्ति देनी चाहिए।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि कोई कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। वीरभद्र सिंह के समय से पार्टी में काम कर रहे हैं, अगर पार्टी उनकी जगह किसी और व्यक्ति को भी टिकट देना चाहे तो वे उसके लिए काम करेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...