तत्तापानी में गोताखोरों ने नदी से निकाला युवक का शव, पत्नी ने थाने में दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल में जिला मंडी के करसोग उपमंडल में सतलुज नदी में युवक का शव मिला है। यहां सोमवार को सर्च आपरेशन के दौरान गौताखोरों ने सरौर के समीप नदी से शव को बाहर निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया है। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान विजय कुमार, उम्र 38 साल, पुत्र इंद्रदेव गांव खोलटू डाकखाना जस्सल तहसील करसोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की विजय कुमार घर से गायब था। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पत्नी ने 17 सितंबर को थाना करसोग में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने सर्च आपरेशन के दौरान सरौर के समीप सतलुज नदी के किनारे विजय कुमार के कपड़े और कुछ जरूरी कागज भी बरामद किए थे। इसी दिन किसी व्यक्ति ने भी विजय कुमार को आखिरी बार सरौर में देवता के मंदिर के आसपास दिखा था।

प्रशासन ने शव की तलाश के लिए गोताखोरों को स्पाट पर बुलाया था। जिन्होंने कुछ दूरी पर विजय कुमार के शव को सतलुज नदी में बरामद किया डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...