राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में नशा विरोधी जागरूकता अभियान आयोजित

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनएसएस और रोवर रेंजर के द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह आयोजन सोमवार को किया गया, जिसके परिणाम आज 3 मार्च 2023 को घोषित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

पोस्टर मेकिंग में बीएससी तृतीय वर्ष की नितिशा ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की पायल तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की पायल सरोच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नारा लेखन में बीएससी तृतीय वर्ष की पायल चौधरी ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की नितिशा भारद्वाज ने द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरिंद्र अत्रि जी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इसी के साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में कॉलेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ प्रतिज्ञा भी ली।

प्रतिज्ञा के जरिए सभी ने नशे के खिलाफ चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान, जिसमें खुद को तथा दूसरों को नशे से दूर रखने की मुहिम जारी है, के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रतिज्ञा लेने में कॉलेज का समस्त स्टाफ तथा लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र अत्रि से प्राप्त हुई।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय, प्रो अनुरागिनि, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो काकू राम, प्रो नेहा, प्रो मनुप्रिया, प्रो विजय, प्रो रघुवीर, प्रो सरताज तथा प्रो राजेश मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...