राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी जिला चंबा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार विक्रम सिंह जरियाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि गणों में एसडीएम भटियात बचन सिंह ने भी अपनी हाजिरी भरी।

समस्त छात्र छात्राओं को उनके अलग-अलग गतिविधियों में आज राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी मैं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए परितोष के साथ नवाजा गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के छात्र और छात्राओ को संबोधित किया और विधायक के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम के लिए 51000 रुपये देने की घोषणा की। साथ ही वार्षिक पारितोषिक समारोह में पुरुस्कृत हुए छात्र औऱ छात्राओ को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य नंद लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उसके बाद इस कार्यक्रम को शुरुआत करने के लिए भावी कदम उठाए गए। यह कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...