राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में हुआ शिक्षा सवांद कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर

छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में उप प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप शर्मा व एस एम सी अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा सवांद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिक्षा सवांद में अभिभावकों व शिक्षकों के बीच शिक्षा व विद्यालय की अन्य गतिविधियों पर विशेष चर्चा की गई। खासकर दसवीं व जमा दो बोर्ड की होने वाली परीक्षा पर अभिभावकों से चर्चा की गई।

सवांद में उपस्थित अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों की रिपोर्ट अध्यापकों से ली। एस एम सी अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सभी उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें अब जब विद्यालय में रैगुलर पढ़ाई चली हुई है तो अब बच्चो को फोन से दूर रखें तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

उप प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप शर्मा ने अभिभावकों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि अभिभावकों की सहभागिता विद्यालय में बहुत महत्वपूर्ण रहती है चाहे वह विद्यालय प्रसासन से सम्बंधित कार्य हो ,चाहे बच्चों की पढ़ाई हो या विद्यालय की अन्य गतिविधि हो।

उन्होंने कहा कि इस सवांद का लाभ तभी होगा जब हम अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होकर विद्यालय में हर अध्यापक से व्यक्तिगत तौर पर चर्चा करें। इस अवसर पर सभी अध्यापक वर्ग,एस एम सी टीम व अभिभावक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...