राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज वॉलीबॉल में रहा विजेता

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज की लड़कियों ने जोनल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता अंडर-19 में भाग लिया। यह खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहलू में आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 30 विद्यालयों ने हिस्सा लिया था।

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला लंज की लड़कियों ने प्रथम स्थान हासिल करके अपने विद्यालय तथा लंज क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में निशा, समीक्षा, रवीना ,नैंसी ,तमन्ना, प्रियंका तथा दीक्षा ने सुरेंद्र कोंडल डीपीई की अगुवाई में हिस्सा लिया था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, एस एम सी प्रधान मेहर सिंह तथा समस्त अध्यापकों ने विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्जवल के लिए शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...