राकेश पठानिया के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान, कृपाल परमार ने जड़े आरोप

--Advertisement--

Image

फतेहपुर में भी भाजपा की गुटबंदी आई सामने, कृपाल परमार ने जड़े आरोप

फतेहपुर – अनिल शर्मा

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में पूर्व विधायक व वन मंत्री राकेश पठानिया को चुनाव टिकट मिलने पर फतेहपुर में भी भाजपा गुटबंदी सामने आई है।

एक तरफ घोषित उम्मीदवार राकेश पठानिया का स्वागत समारोह चल रहा था. वही फतेहपुर के एक निजी पैलेस में प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने एक जनसभा का आयोजन कर राकेश पठानिया को टिकट देने पर आपत्ति जताई।

वही इस मौके पर कृपाल परमार ने पूर्व वनमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वन मंत्री ने जायका के फर्जी बिल पास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी वही जितनी वन संपदा इनके कार्यकाल में नष्ट हुई है इतनी पिछले 100 साल में नहीं हुई.

वही उन्होंने ठेकेदारों से मिलीभगत कर अवैध खैर कटान के आरोप लगाए व कार्रवाई करने पर उप वन संरक्षण (डीएफओ) को स्थानांतरित करने के आरोप लगाए. कृपाल परमार ने साफ लफ्जो में कहा कि मैं आजाद चुनाव लड़ूंगा व जीत हासिल करूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...