रत्ते घर वाली माता के मंदिर से बल्टोहियां, पतीले और पीतल की घंटियां चोरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

नूरपुर क्षेत्र की थोहड़ा पंचायत में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल माता रत्ते घर मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी।

चोर मंदिर के गोदाम में रखी पीतल की दो बल्टोहियां, दो सिल्वर के पतीले, मंदिर के विभिन्न जगह लगीं पीतल की सात घंटियां, एक एलसीडी और एक तांबे की गागर ले उड़े हैं।

मंदिर समिति सचिव पुरुषोत्तम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वारदात वीरवार रात की है। रात के समय मंदिर में कोई नहीं था। हालांकि सात सीसीटीवी कैमरे मंदिर के अलग-अलग जगहों पर लगे हुए थे, लेकिन शातिर चोरों ने पहले वहां लगी एलसीडी स्क्रीन और सेटटॉप बॉक्स को निशाना बनाया, जिससे पुलिस व मंदिर कमेटी के हाथ कोई सबूत न लग सके।

चोरों ने इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला नूरपुर पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और मांग है कि चोरी में संलिप्त शातिरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...