रणजी ट्रॉफी में 13 दिसंबर को हरियाणा के साथ होगा हिमाचल का पहला मैच

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

13 दिसंबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम का पहला मैच हरियाणा से होगा। इसके लिए हिमाचल की टीम का चयन नौ दिसंबर तक कर लिया जाएगा। चयन से पहले खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में पसीना बहा रहे हैं।

कैंप में भाग ले रहे 26 खिलाड़ियों में से ही टीम को चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष रणजी टीम के लिए एचपीसीए की ओर से 20 के करीब खिलाड़ियों को टीम में रखा गया था।

बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी में हिमाचल की टीम के ग्रुप ए में शामिल किया गया। इसमें हिमाचल की टीम हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, बडौदा, ओडिशा, नागालैंड और उतर प्रदेश के साथ भिड़ेगी।

हिमाचल की टीम का पहला मैच 13 से 16 दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में खेला जाएगा। दूसरा मैच 20 से 23 दिसंबर को बंगाल के साथ होगा। हिमाचल टीम 27 से 30 दिसंबर तक उत्तराखंड की टीम के साथ अपना तीसरा मैच खेलेगी। तीन से छह जनवरी को हिमाचल की टीम बडौदा के साथ खेलेगी।

इसके बाद 10 से 13 जनवरी को ओडिशा, 17 से 20 जनवरी को नागालैंड और 24 से 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश की टीम से अपने पूल का अंतिम मैच खेलेगी।

एचपीसीए के सचिव सुमित परमार ने कहा कि रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की क्रिकेट टीम का चयन जल्द कर लिया जाएगा। अभी टीम के लिए विशेष अभ्यास शिविर धर्मशाला में चल रहा है। इसमें 26 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह खिलाड़ी ले रहे अभ्यास शिविर में भाग

कोच राजीव कुमार और सहायक कोच अशीम नारंग के देखरेख में ऋषि धवन, निखिल गांगटा, प्रशांत चोपड़ा, राघव धवन, एकांत सेन, अंकुश बैंस, पंकज जसवाल, वैभव अरोड़ा, कंवर अभिनय, मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ, अंकुश बेदी, सिद्धार्थ, सुमित वर्मा, अमित कुमार, गुरविंद्र सिंह, विजय गलेटिया, अंकित कलसी, प्रवीण ठाकुर, रोहित कुमार, महेश ठाकुर, आतिश पठानिया, अंकित, पृथ्वीराज सिंह धर्मशाला में अभ्यास कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...