रक्तदान शिविर में 168 यूनिट रक्त किया एकत्र

--Advertisement--

Image

सोलन दिनांक 17.03.2022- जीवन वर्मा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जिला न्यायिक परिसर सोलन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र शर्मा ने की।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन एवं एमएमयू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सहयोग से किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर हम बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचाने में सहायक बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान अवश्य करें।

रक्तदान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट जिला सोलन एवं सिरमौर गौरव चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंशु चौधरी, आईटीआई सोलन, डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, एलआर कॉलेज सोलन, शेड्स कॉलेज सोलन तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्र-छात्राओं एवं ऑटो यूनियन सोलन के सदस्यों और जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन के कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...