रंगस और जोलसप्पड़ के आसपास के कई गांवों में फैला डायरिया, 868 पीड़ित, इलाज में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डायरिया के मामले बढ़कर 868 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं। वहीं पानी के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की लैब में भेजा गया है।

सोमवार को 6 टीमों ने 35 गांवों का दौरा किया है। 28 जनवरी को डायरिया के 193, 29 जनवरी को 340 और 30 जनवरी को 355 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 47 गांवों की स्क्रीनिंग कर चुका है।

फील्ड में डटी रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें,47 गांवों की स्क्रीनिंग 

नादौन खंड के कुछ गांवों में डायरिया के मामलों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें सोमवार को भी फील्ड में डटी रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को इन टीमों ने क्षेत्र के 35 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 335 लोगों को आवश्यक दवाइयां दी गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 47 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है तथा तीन दिनों के दौरान डायरिया के कुल 868 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं।

केवल एक 15 वर्षीय बच्चा हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत ठीक है।  डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र के गांवों में अभी लोगों की स्क्रीनिंग जारी रखेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...