ये है वो 12वीं पास ‘बंदा’, पंजाब के सीएम को हरा कर बना लिया रिकाॅर्ड

--Advertisement--

Image

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू 

पंजाब के चुनावी नतीजों के बाद एक शख्स समूचे देश में खासी चर्चा में है। हो भी क्यों न, पहली बार चुनाव लड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को ही शिकस्त दे डाली।

शायद ही मुख्यमंत्री के ओहदे पर बैठे चन्नी को इस बात का रत्ती भर इल्म होगा कि वो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे एक युवक से शिकस्त खा जाएंगे।

बरनाला की भदौड़ सीट से लाभ सिंह उगोके ने चुनाव जीता है। 12वीं पास लाभ सिंह मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते-चलाते एक दिन मिस्ड काॅल के जरिए आम आदमी पार्टी के सदस्य बन गए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही पंजाब के नतीजे आने के बाद इस बात का खुलासा किया था कि पंजाब के सीएम को हराने वाला एक आम आदमी है, जो मोबाइल की दुकान चलाता है।

2013 में लाभ सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 2022 में लाभ सिंह को पार्टी ने मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ मैदान में उतार दिया।

लाभ सिंह ने भी इस बड़ी चुनौती को स्वीकार कर लिया। चुनावी परिणाम आया तो इतिहास बन चुका था, क्योंकि वास्तव में ही एक आम आदमी पार्टी ने सीएम को हराया था।

चुनाव लड़ने से पहले लाभ सिंह ने चल व अचल संपत्ति का खुलासा हलफनामे में चुनाव आयोग के समक्ष किया था। इसमें लाभ सिंह ने खुलासा किया था कि उनके पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के अलावा दो कमरे व 75 हजार की नकदी है। उल्लेखनीय है कि लाभ सिंह ने पंजाब के सीएम को 37 हजार 500 मतों के अंतर से हराया।

लाभ सिंह की तुलना में अगर चन्नी की संपत्ति देखी जाए तो चन्नी ने 7 करोड़ 97 लाख की चल व अचल संपत्ति की बात कही थी। पत्नी कमलजीत कौर भी 4 करोड़ 18 लाख की चल व अचल संपत्ति की मालकिन है। यानि सीएम व उनकी पत्नी की चल व अचल संपत्ति लगभग 12 करोड़ की है।

दिलचस्प ये भी है कि जहां चन्नी के पास फाॅर्चूनर गाड़ियां हैं, वहीं लाभ सिंह के पास दो पुरानी बाइकें हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...