ये क्या ! जल शक्ति विभाग में फिर होने लगी आउटसोर्स पर भर्तियां, जारी हुए टेंडर

--Advertisement--

मंडी, 13 अप्रैल – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर फिर से भर्तियां होने लग गई हैं। शिमला क्लीनवेज़ के साथ करार समाप्त होने के बाद अब विभाग ने फिर से आउटसोर्स के टेंडर जारी कर दिए हैं।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के सत्र में इस बात को प्रमुखता से कहा था कि अब जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर कोई भर्तियां नहीं की जाएंगी।

विभाग में जितने भी पद खाली हैं उन्हें अनुबंध और नियमित आधार पर भरा जाएगा। लेकिन आउटसोर्स की प्रथा को बंद कर दिया जाएगा।

शिमला क्लीनवेज़ की कारगुजारियों को सदन में रखने के साथ ही उप मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि 31 मार्च के बाद उनके साथ आगे कोई करार नहीं किया जाएगा। लेकिन 31 मार्च समाप्त होने के बाद अब आउटसोर्स के लिए दोबारा से टेंडर जारी किए गए हैं।

विभाग की सफाई, यह सभी अस्थायी टेंडर

इस बारे में जब जल शक्ति विभाग बग्गी मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. प्रवीण गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिमला क्लीनवेज़ के साथ करार समाप्त होने के बाद कर्मचारियों की भारी कमी हो गई थी।

पानी की स्कीमों के संचालन में रुकावट पेश आने लग गई थी। इसलिए अस्थायी टेंडर जारी करके इस कमी को पूरा किया जा रहा है।

जैसे ही सरकार स्थायी नियुक्तियां कर देगी तो यह सभी टेंडर निरस्त हो जाएंगे। जो भी टेंडर जारी हो रहे हैं उन सभी को निकाले गए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रखने को कहा जा रहा है।

निकाले गए कर्मी बोले, हमें नहीं मिल रहा रोजगार

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग पार्ट टाईम वर्कर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि नए टेंडर में निकाले गए लोगों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जबकि हमें स्कीमों के संचालन की पूरी जानकारी है।

सरकार हमें रोजगार देने में प्राथमिकता दे और स्थायी नियुक्तियों में भी निकाले गए लोगों को अधिमान दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...