ये कैसे हुआ होगा, मुख्यमंत्री कौन सुक्खू या जयराम? व्यवस्था परिवर्तन का एक और उदाहरण

--Advertisement--

शिवरात्रि महोत्सव: मंडी पुलिस के आदेश कॉपी में जयराम को बताया सीएम, जांच शुरू, किरकिरी के बाद किए दुरुस्त

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी पुलिस के आदेश कॉपी में जयराम ठाकुर को सीएम बता दिया गया। इसी के साथ उनकी ओर से महोत्सव के शुभारंभ व जलेब में भाग लेने बारे बताया गया। आदेश की कॉपी बाहर आने व किरकिरी होने के बाद मंडी पुलिस ने इसे दुरुस्त कर नए आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। मंडी पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि आखिर यह सब हुआ कैसे?

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुराने ऑर्डर में ऊपर ब्रांच का नंबर नहीं लगा है। पहले ही गलती का पता लग गया था। यह आदेश जारी नहीं किया गया था। दुरुस्त आदेश जारी किए गए हैं। यह सब कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

हैरानी इस बात की है कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था इतनी बदल गई है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह है, उस लेटर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर लिखा गया है। ये  वायरल है सोसल मीडिया में।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...