युवा मंडलों को वितरित होगी खेल सामग्री, आवेदन 16 सितम्बर तक आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उप निदेशक, मेरा युवा भारत ध्रुव डोगरा ने जानकारी दी है कि जिला कांगड़ा के 40 सक्रिय युवा मंडलों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए खेल सामग्री वितरित की जाएगी। यह सामग्री उन्हीं मंडलों को उपलब्ध करवाई जाएगी जो निर्धारित पात्रता मानदंड पूरे करते हैं।

उन्होंने बताया कि पात्रता की शर्तों में शामिल है कि युवा मंडल और उसके सभी व्यक्तिगत सदस्य माॅय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हों। मंडल के पास नियमित आधार पर खेल गतिविधियों के आयोजन और संचालन का स्थायी रिकाॅर्ड होना चाहिए तथा मंडल द्वारा शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए।

उप निदेशक ने कहा कि केवल उन्हीं मंडलों पर विचार किया जाएगा जो वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान सक्रिय रूप से माॅय भारत कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिन युवा मंडलों को पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोई खेल सामग्री नहीं मिली है, वे भी पात्र होंगे।

उन्होंने सभी युवा मंडलों से आग्रह किया कि वे अपने 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों का विवरण संलग्न करते हुए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर 16 सितम्बर, 2025 तक कार्यालय, मेरा युवा भारत, जवाहर नगर, धर्मशाला को भेजना सुनिश्चित करें। आवेदन देर से प्राप्त होने पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...