युवा कांग्रेस की FIR निरस्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

आज भारतीय व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डढ़वाल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस पर हुई FIR निरस्त करने के लिए उपमंडल अधिकारी धनवीर ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।

14 मार्च 2022 को बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी और पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश की विधानसभा का घेराव किया था। इस पर पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीटा गया था और प्रदेश के अध्यक्ष निगम भंडारी जी की संघर्ष में टांग फ्रैक्चर हो गई थी।

अक्षय सिंह डढ़वाल ने कहा है क्या जनता की आवाज उठाना बेरोजगारी महंगाई और पुरानी पेंशन बहाल करने की बात करना कोई अपराध है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर FIR निरस्त करने को कहा है।

इस मौके पर देहरा सोशल मीडिया के अध्यक्ष निखिल भारद्वाज, इंटेक के अध्यक्ष स्माइल ठाकुर, अधिवक्ता विक्रांत उप्पल, व्यापार मंडल के सचिव अनिल कुमार आदि शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...