युवाओ को स्वरोजगार बनाना ही हमारा लक्ष्य : उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर 

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर आजकल विधानसभा जसवां प्रागपुर के प्रवास पर है । आज हमनें जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र के क़स्बा जगीर की सेरी पंचायत में 403 लाख की लागत से मॉडल करियर सेंटर का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा राज्य कौशल विकास निगम के माध्यम से बनने वाला यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खोलेगा। इसके तहत कौशल विकास हेतु युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और घर के पास ही वह अपना जीवनयापन कर पाएँगे।

स्वरोजगार बने युवा का सहारा यही है लक्ष्य हमारा

साथ ही उन्होंने टिक्कर में उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लिया ।

30 हस्तशिल्प कारीगर लाभार्थियों को सिलायी मशीने वितरित कीं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी ताकि रोजगार के लिए लोगों को घर से दूर न जाना पड़े और वह स्वरोजगार द्वारा अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सके ।

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में हुई चूक विषय को लेकर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री जी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

आज हमनें अपने विधानसभा क्षेत्र कस्बा जगीर में इस अभियान में भाग लिया ।

उन्होंने कहा हम मांग करते हैं कि पंजाब सरकार की इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच करने सहित दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...