युवती ने कच्चे चावलों के साथ खा लिया जहरीला पदार्थ,टांडा में मौत

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत एक किशोरी (14) ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर में चावलों की बोरी में कीटनाशक दवाइयां रखी हुई थीं। किशोरी ने बोरी से कच्चे चावल निकालकर खा लिए और जहरीला पदार्थ भी गलती से चावल के साथ पेट में चला गया।

किशोरी को पहले उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक के बाद उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेज दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...