यह क्‍या… घर पहुंचने से पहले ही हांफ गई एचआरटीसी की नई बस, अड्डे से तीन किमी पीछे हो गई खराब

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने नई बसों का बेड़ा शामिल किया है। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही नई बस सड़क पर हांफ गई।

दरअसल नालागढ़ से धर्मशाला के लिए दो नई बीएस 6 बसें लाई जा रही थी, जिनमें से एक बस कचहरी पहुंचने से पहले ही हांफ गई। धर्मशाला बस अड्डा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले ही बस जवाब दे गई। इससे निगम की खूब किरकिरी हो रही है।

सरकार ने नई बसें खरीदी हैं, ताकि लोगों की यात्रा सुगम हो। बीते कुछ महीनों से एचआरटीसी की पुरानी बसें जगह-जगह हांफ रही थीं।

दरअसल निगम की अधिकतर बसें तय सीमा से ज्‍यादा चल चुकी हैं। इस कारण नई बसें खरीदी गईं। लेकिन नई बसें भी सड़क पर हांफने लगी हैं। इस कारण संबंधित कंपनी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

धर्मशाला बस अड्डे में इससे पहले चार नई बसें आई थी, जिनमें दो एसी व दो नॉन ऐसी थी। इन बसों की खासियत यह है कि इन बसों में चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे व एसी की सुविधा भी है। लंबी यात्रा के दौरान यात्री अपने लैपटॉप या मोबाइल को भी चार्जिंग प्लग से चार्ज कर सकते हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की कई बसें अपना समय पूरा कर चुकी हैं। ऐसे में नई बसे आने से यात्रियों को सुविधा मिली है। बीएस-6 बसों ने दौड़ना शुरू कर दिया है।

इनमें से कुछ लंबे रूटों पर दौड़ रही हैं। लेकिन आज धर्मशाला लाई जा रही दो बसों में से एक कचहरी पहुंचने से पहले हांफ गई।

बस के चालक ने बताया कि बस को नालागढ़ से लेकर आए हैं, यहां पहुंचने पर कोई दिक्कत आ रही है। इसलिए अब धर्मशाला एचआरटीसी कार्यशाला में संपर्क किया है और मैकेनिक बुलाया है। एक बार जांच करवानी पड़ेगी। क्लच प्लेट में दिक्कत आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...