यमुना नदी में नहाने गया 22 वर्षीय युवक लापता, तलाश में खाकी

--Advertisement--

 पांवटा साहिब, 29 मई – नरेश कुमार राधे

हिमाचल की सीमा पर पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक युवक के डूबने की सूचना है। युवक की पहचान संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश जारी रही। मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम संजय यादव अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरा था। कुछ देर नहाने के बाद युवक पानी में डूबने लगा। इस दौरान अन्य साथियों ने उसे पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक लाइट सजाने का काम करता है। वह पिछले 12 दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह व मोनू के साथ पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लाइट सजाने का काम कर रहे थे। जानकारी ये भी है कि संजय परिवार में इकलौता बेटा है।

वहीं, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक युवक के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...