मौसम साफ होते ही शुरू होगा डल झील से गाद निकालने का काम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

डल झील में हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए मौसम के साफ होते ही डल झील से गाद निकालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गाद निकालने का पहले काम शुरू किया गया था लेकिन जेसीबी गाद में फंसने के चलते काम को रोक दिया था तथा अब उस काम को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार डल झील में गाद निकालने को लेकर धर्मशाला विकास खंड कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन से 30 लाख का एस्टीमेट भेजा गया था जिसमें जिला प्रशासन ने 5 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। अब विकास खंड कार्यालय मौसम के खुलने का इंतजार कर रहा है।

मौसम खुलने के साथ डल झील में गाद निकालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में बकायदा 15 फरवरी को उप मुख्य सचेतक ने डल झील का निरीक्षण किया और बाद में जिला प्रशासन से बैठक भी की।

बीडीओ धर्मशाला ब्लॉक अभिनीत कात्यायान ने कहा कि 30 लाख के भेजे गए एस्टीमेट के बाद 5 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं और कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं। अब मौसम खुलने के तुरंत बाद डल झील से गाद निकालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...