मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, 3 लोग घायल, मामला दर्ज

--Advertisement--

मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, 3 लोग घायल, मामला दर्ज

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी रानीताल के तहत मानगढ़ के समीप मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर के समय हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा से देहरा की तरफ जा रहे मोटरसायकिल (HP40C-8017) की मानगढ़ के समीप एक तीखे मोड़ पर बनखंडी की तरफ आ रही स्कूटी नम्वर (HP 36D 2006) से जोरदार टक्कर हो गयी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया।

इस हादसे में स्कूटी चालक सुभाष चंद पुत्र बलदेव निबासी बनखंडी, और बाइक के पीछे बैठा ब्यक्ति मुकेश कुमार पुत्र कुलदीप चंद निवासी चैतडू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक चालक निवासी नगरोटा वगवां को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना का मुआयना किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

डीएसपी देहरा के बोल

उक्त घटना की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...