मॉपअप राउंड शुरू: एमबीबीएस की खाली रहीं 44 सीटों के लिए 24 तक आवेदन, 25 को काउंसलिंग

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कुमारहट्टी सोलन में एमबीबीएस की खाली बची 44 सीटों को भरने के लिए मॉपअप राउंड शुरू हो गया है। इन सीटों के लिए 24 मार्च शाम तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद 25 मार्च को सुबह नौ बजे कॉलेज में इन सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।

एमबीबीएस की इन 44 सीटों को भरने के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से एमएमयू सोलन को यह राउंड करवाने के लिए कहा गया है। एमएमयू की ओर से इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और 25 मार्च को ऑलोकेशन के बाद दाखिले भी शुरू हो जाएंगे।

निजी क्षेत्र के कॉलेज में खाली बची इन सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है। 25 मार्च को अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में कॉलेज जाकर ही हिस्सा लेना होगा। इससे पहले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से पूरी करवाई गई है। इस काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र साथ लाना होंगे। सीट आवंटन के बाद फीस मौके पर जमा करवाना होगी।

मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण ने बताया कि एमएमयू में एमबीबीएसी की 44 सीटें भरने के लिए एमएमयू ने काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 24 मार्च शाम पांच बजे तक आवेदन होंगे, जबकि 25 मार्च को काउंसलिंग होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...