मै 15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी

--Advertisement--

Image

तीन वार घर से भाग चुकी है विवाहिता, अब पति साथ रखने को तैयार नहीं, पहले दो बार दोनों पक्षों में हो चुका है समझौता, लडकी की संस्कारहीन मां जिम्मेदार, “लडकीयां भरोसे लायक नही”

ऊना – अमित शर्मा

क्षेत्र गंगरेट के एक गांव की विवाहिता का उत्तर प्रदेश के युवक के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक क्षेत्र में टाइल्स लगाने का काम करता था। विवाहिता ने अपने घर पर टाइल्स लगवाने के लिए युवक को बुलाया दोनों का प्रेम प्रसंग बढ़ा और फिर उत्तर प्रदेश भाग गए।

उस समय स्वजनों ने विवाहिता की तलाश की तो लगभग 15 दिन बाद मिल गई और मामले में समझौता हो गया, लेकिन उसके बाद फिर से विवाहिता प्रेमी के पास पहुंच गई। दो बार घर की इज्जत बचाने के लिए पति ने समझौता कर उसे माफ कर दिया, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई।

तीसरी बार फिर से विवाहिता प्रेमी के पास उत्तर प्रदेश पहुंच गई और 15 दिन बाद लौटी। अब पति व ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया है। मामला पंचायत में पहुंचा और फिर दंपती थाने जा पहुंचा, लेकिन किसी ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। इसलिए पुलिस ने इस मामले में दखल देने से इन्कार कर दिया।

ग्राम पंचायत प्रधान के बोल 

ऐसा मामला पंचायत में आया था। दोनों पक्षों में सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन अब पति उसे रखना ही नहीं चाहता जबकि विवाहिता पति के साथ रहना चाहती है।

पंचायत द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश की गई, लेकिन विवाहिता अब इस बात पर अड़ गई है कि न वो पति को छोड़ेगी और न प्रेमी को वह दोनों के ही साथ रहना चाहती है। पंचायत में भी इस मामले पर सहमति न बनने के कारण अब पति कानूनी मदद लेने जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...