मैडीकल कालेज चम्बा के पूर्व प्राचार्य पर एफ.आई.आर. दर्ज

--Advertisement--

Image

मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में आऊटसोर्स पर तैनात महिला कर्मचारी को प्रताडि़त करने के आरोप में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो गई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में आऊटसोर्स पर तैनात महिला कर्मचारी को प्रताडि़त करने के आरोप में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो गई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने अगस्त 2022 में पुलिस थाना में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी मामले में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं हुई थी। इसके चलते इसकी शिकायत एस.पी. से की गई।

एस.पी. को सौंपे शिकायत पत्र में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी मैडीकल कालेज में आऊटसोर्स पर तैनात है। मैडीकल कॉलेज के अधिकारी द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

अधिकारी को महिला पुलिस थाना भी बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए, लेकिन उसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एस.पी. के हस्तक्षेप से मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की गई। उधर, संबंधित अधिकारी का कुछ महीने पहले ही मैडीकल कालेज चम्बा से तबादला हो चुका है।

एस.पी. अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आई.पी.सी. 354ए व आई.पी.सी. 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...