मैक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनीवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा को मिला यह स्थान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मैक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनीवर्स 2025 बनी हैं। प्रतियोगिता का रिजल्ट शुक्रवार को आया। फस्र्ट रनरअप मिस थाईलैंड रहीं, वहीं भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए गई मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 देशों में शामिल नहीं हो पाईं। राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा स्विमसूट राउंड के बाद बाहर हो गईं।

बता दे कि फातिमा बॉश का जन्म 19 मई 2000 को विल्लाहेरमोसा मैक्सिको में हुआ। छह साल की उम्र में ही फातिमा डिस्लेक्सिया, एडीएचडी और हाइपएक्टिविटी का शिकार हो गई थीं, लेकिन फातिमा सभी चुनौतियों को पार किया और 17 साल की उम्र में फ्लोर तबास्को का खिताब अपने नाम किया। फातिमा पिछले नौ साल से कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए काम कर रही हैं।

बता दें कि चार नवंबर को सैशिंग सेरेमनी के दौरान फातिमा बॉश की थाईलैंड पेजेंट डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल से विवाद हो गया था। डायरेक्टर ने फातिमा को बेवकूफ कहकर डांटा था, जिससे फातिमा बहुत नाराज हुई और डायरेक्टर से कहा कि वह महिला का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इसके बाद डायरेक्टर ने सिक्योरिटी से कह दिया कि वो उन्हें बाहर निकाल दें। इस विवाद के बाद उनका मिस यूनिवर्स जीतना अपने आप में चर्चा का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...