मैं राम भक्त हूँ, अन्ध भक्त बिलकुल नहीं हूँ : एन के पंड़ित

--Advertisement--

मैं राम भक्त हूँ, अन्ध भक्त बिलकुल नहीं हूँ : एन के पंड़ित

मंडी – अजय सूर्या 

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंड़ित ने बीजेपी को दो टूक कड़े शब्दों में सपष्ट कहा है कि मैं राम भक्त हूँ, अन्ध भक्त बिलकुल नहीं हूँ !

उन्होंने बीजेपी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आयोध्या में राम मन्दिर बीजेपी थोड़ी बना रही है सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार और करोड़ों देश वासियों के चंदे से ट्रस्ट बना रहा है उसमे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का कोई योगदान नहीं है !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंड़ित ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि बीजेपी देश कि जनता को पहले ये बतायें कि अधूरे मन्दिर का निर्माण अभी जो कि 30% हुआ उसके प्राण प्रतिष्ठा कि जल्दी बीजेपी को क्यों लगी है क्या बीजेपी को चुनाव आचार सहिंता का डर सता रहा है !

एन के पंड़ित ने बीजेपी पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि क्या बीजेपी राम मन्दिर कि प्राण प्रतिष्टा का इंतजार राम नवमी तक नहीं कर सकती थी !

कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार ब्रांड फायर नेता एन के पंड़ित ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अब ये राम बाण भी बीजेपी को नहीं बचा सकता।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधान सभा के चुनाव में बीजेपी को हनुमान ने सजा देते हुए कांग्रेस कि प्रचंड सरकार बनाई और अब उत्तर प्रदेश के साथ पुरे देश में बीजेपी कि सरकार को राम जी खुद हटा देंगे क्योंकि बीजेपी कि ना तो नीति स्पष्ट है और ना नीयत !

एन के पंड़ित ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बीजेपी घबराकर बैक फुट पर आ गयी है। कांग्रेसी नेता एन के पंड़ित ने बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी बर्तमान को भूल कर इतिहास में जीती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी फिर उस इतिहास को क्यों भूल जाती है जिसमे बीजेपी को पुरे इंडिया में केवल दो ही सीटें मिली थी!

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंड़ित ने बीजेपी को सलाह दी है कि वो 303 सीट के घमंड में ना रहते हुए इतिहास को भूलकर बर्तमान में देखे अब देश के लोग बीजेपी कि जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुके है।

उन्होंने कहा कि अब मोदी युग समाप्त हो गया है अब तो राहुल – प्रियंका युग शुरू हो गया है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अब शाम 6 बजे के सूर्य है जिसकी रोशनी में अब वो चमक नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...