मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

--Advertisement--

दिल्ली  – नवीन चौहान 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद शक्रवार को कहा कि सत्य की जीत हुई है। श्री केजरीवाल ने कहा कि आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है।

उन्होंने कहा कि आज अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हम हमेशा से कहते आए हैं कि सच्चाई की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा की गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश रची और पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया ऐसा देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें छह महीने तक जेल में रखा गया और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लगभग दो साल तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर उनका चरित्र हनन किया गया और उन्हें भ्रष्ट बताया गया।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए।

आज देश के सामने कितनी बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सडक़ें टूटी पड़ी हैं, चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण है, चारों तरफ देश में इतनी समस्याएं हैं उनका समाधान करके सत्ता में आइए न। इस तरह के झूठे केस करना और चौबीस घंटे विपक्षियों पर ऊटपटांग झूठे केस करना उन्हें जेल में डालना ये प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। इससे देश आगे नहीं बढ़ता। देश तब आगे बढ़ेगा, जब जनता की समस्यों का समाधान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया समेत अन्य 23 आरोपियों को आज बरी कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय...

मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध पर्यटन...

सिया हत्याकांड के आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, खुलेगा मर्डर का सच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट के...