मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

उपमंडल में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की 3 माह पहले ही शादी हुई थी।

पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

मृतक की पहचान सूरज (27) पुत्र दीपक कुमार जोगिंदरनगर के रूप में हुई है। व्यक्ति मार्केटिंग का काम करता था।

शनिवार सुबह इसी सिलसिले में घरमेहड़ जा रहा था। इसी दौरान जोगिंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर आदर्श कॉलोनी के समीप बाइक स्किड होकर हादसे का शिकार हो गई।

जिसमें व्यक्ति के सिर में गहरी चोटें आई। स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...