मेडिकल कॉलेज में चिल्ड्रन वार्ड की बालकोनी से व्यक्ति ने लगाई छलांग, टांगों में आई गंभीर चोट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों के वार्ड की बालकोनी से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घायल व्यक्ति को तुरन्त उपचार के लिए ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. रमेश भारती ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। जब महिला बच्चों के वार्ड में बैठी हुई थी तो इस दौरान उसका पति भी वहां आ गया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ बात हुई और उक्त महिला के पति ने वार्ड की बॉलकोनी से छलांग लगा दी।

डॉ. रमेश भारती ने बताया कि महिला के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है और उसे घर और ही छोड़ा था, लेकिन वह अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की टांगों में फ्रैक्चर आया है तथा उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के वार्ड की बॉलकोनी में रेलिंग बगैरा लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...