मेडिकल अफसरों ने चार दिन तक टाली हड़ताल, काले बिले लगाकर देंगे सेवाएं

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

 

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने चार दिन के लिए हड़ताल टाल दी है। इस दौरान काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया है।

 

डॉक्टर पंजाब वेतन आयोग में प्रैक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी करने के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें हड़ताल को चार दिन के लिए टालने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम बदन ने की।

 

बैठक में सभी जिलों के प्रधान और महासचिव और सदस्यों ने हिस्सा लिया। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन टांडा की तरफ से डॉ. आरके अबरोल, आरडीए टांडा की तरफ से डॉक्टर अभिमन्यु पटियाल और डॉ. अंकुर, आरडीए मंडी मेडिकल कॉलेज से डॉ. विशाल जम्वाल ने भाग लिया।

 

प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पंजाब मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने गठित कमेटी करने के साथ सार बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने को कहा है।

 

पंजाब सरकार के आश्वासन पर 3 से 4 दिन के भीतर इन सिफारिशों को ठीक कर दिया जाएगा। इस पर मेडिकल ऑफिसर संघ ने फैसला लिया है कि 4 दिन तक हड़ताल नहीं की जाएगी। केवल काले बिल्ले लगाकर और सुबह गेट मीटिंग की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी डॉक्टरों को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। संघ ने यहां भी फैसला किया कि जैसे पंजाब में चार दिन के लिए हड़ताल को रोका है, उसी तर्ज पर हिमाचल में भी 4 दिन तक हड़ताल नहीं की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...