चिकित्सकों ने महिला के पेट से निकाली पांच किलो की रसौली

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार 

 

हिमाचल प्रदेश के नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से पांच किलोग्राम की रसौली निकालने में कामयाबी हासिल की है।

 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता जंवाल ने बताया कि सुंदरनगर के जड़ोल निवासी गंभरी देवी दो वर्ष से पेट दर्द से परेशान थी। जांच करने पर पाया कि गंभरी देवी के पेट में रसौली है। कोरोना संक्रमण के कारण महिला का ऑपरेशन करना खतरे से खाली नहीं था।

 

 

इसके बाद शुक्रवार को महिला का ऑपरेशन कर पांच किलो की रसौली निकाली। गंभरी देवी अब खतरे से बाहर है। महिला के पेट से ऑपरेशन कर रसौली निकालने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ. सूरज भारद्वाज, डॉ. प्रति नेगी, डॉ. प्रियंका के साथ स्टाफ नर्स लता, आंचल, सविता और सहायक पन्ना मौजूद रहे।

 

इस मौके पर गंभरी देवी के परिजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों और उनकी टीम का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...