मुख्याध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक पर शिक्षिका ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल में घटित हुई इस घटना पर बबाल खड़ा हो गया है। मामले की शिकायत पुलिस थाना में की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी मुख्य अध्यापक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीडि़त शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि मुख्य अध्यापक उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में एक शिक्षिका ने बताया कि स्कूल का हैडमास्टर इसे बात-बात पर तंग कर रहा है।

शिक्षिका ने बताया कि एक बार उन्होंने आफिस में इसका हाथ पकड़कर फोन ले लिया और अपने कम्प्यूटर के साथ अटैच कर दिया। इसमें इसका पर्सनल डाटा भी था। यहीं नहीं मुख्य शिक्षक इसे तीन बजे के बाद स्कूल में रुकने को कहते है। जब वह छुट्टी के बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए गई तो हैडमास्टर ने कहा कि तुम कल स्कूल में क्यों नहीं रुकी।

शिक्षिका का कहना है कि जब इसने कहा कि इसकी बेटी अभी एक साल की है, वह नहीं रुक सकती तो मुख्य अध्यापक ने इसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान मुख्य अध्यापक ने सभी शिक्षकों के सामने इसके ऊपर डायरी फेंक कर मारी और मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया।

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर तफ्तीश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...