मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के ससुराल को जाने बाला रास्ता सडक़ नहीं दलदल है

--Advertisement--

परागपुर – आशीष कुमार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के सुसराल को जाने वाली सडक़ दलदल बन चुकी है। जरा सी बारिश हुई नहीं और सडक़ पर न पैदल चला जा सकता है और न ही गाड़ी ले जाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री के ससुराल नलसूहा में हैं और नेहरन पुखर तलाब से नलसूहा वाया सौंत सडक़ की हालत पिछले कई सालों से खस्ताहाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सडक़ के साथ बने घरों के मालिकों द्वारा पानी को सडक़ पर खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे परेशानी आ रही है।

पंचायत उपप्रधान के बोल

ग्राम पंचायत दयाल के उपप्रधान अजय का कहना है कि कई बार विभाग को इस बारे में कहा गया है, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई है।

पीडब्ल्यूडी एसडीओ के बोल

पीडब्ल्यूडी एसडीओ देहरा राजिंदर बग्गा ने कहा कि जेई द्वारा लोगों को मौखिक तौर पर पानी का उचित प्रबंध करने को कहा गया है, लेकिन लोगों ने इसे नहीं माना है। अब विभाग द्वारा इस पर सख्त कारवाई करते हुए जल्द ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पानी रुकने के बाद यहां इंटरलॉक टाइल लगाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...