मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया अर्की, कसौली व दून विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण

--Advertisement--

सोलन, 12 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अर्की, कसौली व दून विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले पुल बांवा-बावड़ी का बुधवार को उद्घाटन किया। विदित रहे कि इस पुल का शिलान्यास अप्रैल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने किया था।

करीब 5 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल अपनी निर्माण गति को लेकर मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा है। परंतु कांग्रेस की सरकार बनते ही दून के विधायक व सीपीएस राम कुमार चौधरी ने इस पुल के निर्माण कार्य को चार माह में पूर्ण करवा कर बुधवार को इस पुल का उद्धघाटन मुख्यमंत्री के कर कमलों से करवा कर तीनों विधान सभा क्षेत्रों के लोगों को समर्पित किया।

इस रूट पर चंडीगढ़ तक बस की सुविधा का लाभ लोगों को दिया है। जवाहर नवोदय हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री यहां पहुंचे व संजय अवस्थी ने उनका स्वागत किया। विधायक अर्की व सीपीएस प्रदेश सरकार, राम कुमार चौधरी विधायक दून व सीपीएस, विनोद सुल्तानपुरी विधायक कसौली सहित कांग्रेस के नेतागणों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किया।

इस दौरान कई डेलीगेट्स ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। पुल के उद्धघाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तीनों विधान सभा क्षेत्रों के लोगों को बधाई दी। साथ ही इस रूट पर चंडीगढ़ तक बस सुविधा भी दे दी गई।

डी-नोटिफिएड किए विभागों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी भी अधिकारी या कर्मचारियों के बिना ही कई विभागों के कार्यालय खोल दिए थे। अब प्रदेश सरकार एक व्यवस्था के साथ जरूरी संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उन्होंने कठोर निर्णयों के साथ प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए कदम उठाए है। आगामी कुछ वर्षों में ही हिमाचल आत्म निर्भर राज्य बनेगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस संजय अवस्थी,सीपीएस राम कुमार चौधरी व विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी, विभागीय अधिकारियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...