मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

हमीरपुर 03 फरवरी – हिमखबर – डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों की ओर से दिन भर तैयारियां जोरों पर रहीं।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने गांधी चौक पर प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण भी किया और सभी प्रबंधों का जायजा लिया।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे एनआईटी के हैलीपैड पर उतरेंगे और लगभग 12 बजे हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित की जाने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वह सर्किट हाउस में आम लोगों से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।

रविवार 5 फरवरी को मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले अमरोह में नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेशद्वार पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनका भव्य स्वागत करेंगे।

अमरोह के बाद जोल सप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, लाहड़ कोटलू और जलाड़ी में भी लोग तोरणद्वार लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। दोपहर को मुख्यमंत्री जलाड़ी या नादौन के खरीड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे। 6 फरवरी को भी मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में लोगों से रूबरू होंगे।

ये रहे उपस्थित

उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथी सिंह, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रवक्ता नरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, विवेक कटोच, भारत भूषण, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...