मुख्यमंत्री, संगठन पर छोड़ी मंडी की सरदारी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो — मंडी

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर शुक्रवार को चुनाव करवाया जाएगा। जिला परिषद भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा, वहीं चुनाव से एक दिन पहले भाजपा ने इसे लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चर्चा कर रणनीति बना ली है। गुरुवार को मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दर जिला परिषद व बीडीसी सदस्यों का जमाबड़ा लगा रहा।

मुख्यमंत्री के समक्ष जिला परिषद के 26 सदस्यों की परेड करवाई गई, जिसमें भाजपा समर्थित जीतने वाले सदस्यों को अलावा भाजपा के बागी व आजाद उम्मीदवार भी पहुंचे। जिप चुनाव में कई वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हराने वाले बागी जिला परिषद सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के पास पहुंच अपना समर्थन पार्टी को ही देने का ऐलान किया। इसके बाद जिप के 26 सदस्यों ने अगले जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन पर छोड़ दिया है।

वहीं जिला परिषद सदस्यों के लिए शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ नाश्ता भी रखा गया है। बता दें कि इस बार के चुनावों के जिप सदन में भाजपा पहले ही बहुमत में है। चुनाव में भाजपा समर्थित बीस जिप सदस्य जीत कर आए हैं। वहीं सर्वसम्मति से जिप सदन में भाजपा का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना तय है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर नाम पूरी तरह से फाइनल नहीं हो सके हैं। इसे लेकर भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता सुबह मुख्यमंत्री के साथ फिर से चर्चा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक विद्यार्थी परिषद के पूर्व वरिष्ठ नेता बिहारी लाल का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। उनके अलावा मुकेश चंदेल, बंदना गुलेरिया, चंद्रमोहन शर्मा, रजनी ठाकुर, कर्म चंद चोपड़ा और प्रियंता शर्मा सहित कई अन्य नाम भी लिस्ट में घूम रहे हैं। इन्हीं चेहरों में से जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नाम तय होना है, वहीं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस व वामदलों के लिए अपना उम्मीदवार देना भी मुशिकल भरा हो गया है। कांग्रेस व वामदलों के छह सदस्य ही जिप सदन में पहुंचे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...