मुख्यमंत्री शाहपुर के व्यवसायीयों के लिए दो मीटर छूट और दिलवाएं – नवनीत शर्मा 

--Advertisement--

शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति ने फोरलेन की चौड़ाई तीन मीटर कम करने पर सांसद राजीव भारद्वाज का किया धन्यवाद।

शाहपुर – कोहली

शाहपुर बाज़ार को बचाने के लिए कांगड़ा चंबा के सांसद डा० राजीव भारद्वाज के प्रयास रंग लाए हैं। शाहपुर बाज़ार में फोरलेन सड़क की चौड़ाई 35 मीटर रखी गई थी जिसे सांसद जी के प्रयासों से लगभग तीन मीटर तक घटाया गया है।

शाहपुर बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव नवनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिसके लिए शाहपुर बाज़ार बचाओ संघर्ष समिति राजीव भारद्वाज जी का धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहा कि अब हम प्रदेश सरकार से भी मांग करते हैं कि बह भी 2 मीटर की छूट दे कयोंकि भूमि अधिग्रहण प्रदेश सरकार करती है। हम चाहते हैं कि शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया इस विषय को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विचार विमर्श करके शाहपुर के व्यवसायियों कम से कम दो मीटर की छूट ओर दिलाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसी ही छूट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दुकानदारों को दिलवा चुके हैं। जिन्होंने 1100 दुकानों को टुटने से बचा लिया व फोरलेन 20.5 मीटर में वनवा दिया।

नवनीत शर्मा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सांसद राजीव भारद्वाज जी के सफल प्रयासों की तरह प्रदेश सरकार भी शाहपुर बाज़ार को जरूर राहत दिलवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...