मुख्यमंत्री पहुंचे मजदूर कुटिया, पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर किया शोक व्यक्त

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा मजदूर कुटिया में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली से मिले।

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा मजदूर कुटिया में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर वह पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली से मिले और इस दुखद घटना पर बात की व उनके अचानक चले जाने पर दुख व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री विक्रम ठाकुर, सुरेद्र काकू व अन्य भाजपा नेता भी साथ थे।

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री ने टंडन क्लब कांगड़ा में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण भी किया और फीडबैक लिया। जबकि सुबह मुख्यमंत्री ज्वालामुखी पहुंचे थे, ज्वालामुखी में उन्होंने केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर मुख्यमंत्री का संदेश भी सुना। ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना भी की और वहां माथा भी टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री के घर में उनके स्वजनों को इस दुखद घटना का ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पहुंचे पवन काजल के घर, किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर पहुंचे और घर में उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में स्वजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक अरुण कूका, रमेश बराड़ आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...