मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

--Advertisement--

Image

बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करें युवा

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्रचित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला विद्या का मंदिर होता है और यह हमें ज्ञान प्रदान करने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के काबिल भी बनाता है।

मुख्यमंत्री ने दक्षता एवं कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह हमें बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में दक्षता हासिल कर विद्यार्थी स्वयं को चुनौतियों से पार पाने तथा विभिन्न अवसरों का समुचित लाभ उठाने के काबिल बना सकते हैं। इससे न केवल वे स्वयं जीवन में सफल होते हैं, अपितु विश्व पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सैनिक स्कूल में छात्राओं को दाखिला प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।

प्रधानाचार्य कैप्टन मनोज कुमार महावार ने मुख्यमंत्री को स्कूल की उपलब्धियों एवं विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और रक्षा मंत्रालय से भी इस बारे में मामला उठाने का आश्वासन दिया।

इससे पहले, विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

ये रहे उपस्थित

विधायक राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बानिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित सैनिक स्कूल के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...