मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक द्वेष से उठाया गया कदम है। उन्होंने धर्मशाला में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं एवं पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूतीे से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण व प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने निःस्वार्थ भावना से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को देशभर में पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर अडिग विश्वास है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर लगाए गए आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। गांधी परिवार द्वारा दिए गए बलिदानों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने देश के लिए बहुमूल्य योगदान दिए हैं, उसके किसी सदस्य पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक द्वेष के लिए किसी भी पार्टी को इस तरह के कृत्य शोभा नहीं देते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...