मुख्यमंत्री जयराम के निर्देश पर फेक न्यूज पर पुलिस की सख्ती, फेक न्यूज फैलाने में भागीदार न बनें।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फेक न्यूज पर सख्त बयान के साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी व साइबर क्राइम पुलिस को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर नजर रखने और उसे फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों से अपील की है कि वे फेक न्यूज फैलाने में भागीदार न बनें।

अगर कोई व्यक्ति फेक न्यूज फैलाता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पिछले कुछ समय में लगातार फेसबुक व ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाई जा रही थी कि 3 मई से लॉकडाउन लगने वाला है। मुख्यमंत्री ने इस तरह की अफवाह को गलत बताया था। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था।

विकिपीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की जानकारी के साथ भी छेड़छाड़ कर गलत जानकारी को वायरल किया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने इसकी जांच की और सरकार ने भी उस वायरल सूचना को गलत बताया। चूंकि, कोविड काल में सोशल मीडिया पर लोग खासे एक्टिव हैं। ऐसे में फेक न्यूज ज्यादा वायरल हो रही हैं। यही वजह है कि अब सरकार और पुलिस दोनों ने ही आम लोगों से फर्जी सूचनाओं को आगे बढ़ाने से बचने के लिए कहना शुरू किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...