मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास के पास भूस्‍खलन से चार भवनों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने रेस्‍क्‍यू किए 35 लोग

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास के पास भूस्‍खलन से चार भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों में रह रहे 35 लोगों को राज्य सरकार के चौड़ा मैदान स्थित सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया है।

व्यूरो, रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास के पास भूस्‍खलन से चार भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों में रह रहे 35 लोगों को राज्य सरकार के चौड़ा मैदान स्थित सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया है।

मुख्यमंत्री आवास में कुछ ही महीने पहले एक गौशाला का निर्माण किया गया था। इस गौशाला के निचली तरफ बनी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई है। हालांकि प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर तुरंत हरकत में आते हुए रेस्‍क्‍यू अभियान शुरू कर दिया। किसी का जानी नुकसान न हो, इसके लिए इन भवनों में रह रहे सभी लोगों को शिफ्ट कर दिया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे पानी काफी मात्रा में इकट्ठा हो गया था इस कारण एकदम से पूरी जमीन ही धंस गई और भवनों को खतरा पैदा हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...