मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सरकार और मजबूत होकर उभरी

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि 4 जून को घोषित हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों से प्रदेश की प्रबुद्ध जनता ने एक बार फिर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भरोसा जताया है और भाजपा के सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सरकार और मजबूत होकर उभरी है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने धनबल के बजाय जनबल एवं सुक्खू सरकार की विकासात्मक नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। इससे जिला हमीरपुर सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के चहुमुखी विकास को बल मिलेगा।

सभी मतदाताओं और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान हमीरपुर में तीन बड़े महत्वपूर्ण कार्यालय खोले तथा कई वर्षों से लटके अंतर्राज्यीय बस अड्डे का कार्य आरंभ करवाया। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से इस बस अड्डे का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर में सुक्खू सरकार के कार्यों की शानदार झलक देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य स्थल गांधी चौक के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए गए हैं। शहर में अत्याधुनिक तकनीक से शौचालयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुक्खू सरकार ने हमीरपुर में एक नई एवं बेहतरीन व्यवस्था के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इस संस्थान के माध्यम से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। जबकि, जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 का परिणाम इसी महीने घोषित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य चयन आयोग में पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ न्याय हो सके।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं तथा भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ मजबूत करने के लिए कार्य करेगा तथा जिला की आम जनता भी मुख्यमंत्री के साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर जिला हमीरपुर के कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनील शर्मा बिट्टू को बधाई दी तथा जिला में पार्टी की मजबूती के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला किसान कांग्रेस और एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, संगठन महासचिव आरसी डोगरा, महासचिव राजेश आनंद, राजेश ठाकुर, इंटक के जिला अध्यक्ष कर्म चंद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, स्थानीय नगर परिषद के पार्षद राकेश वर्मा, पार्षद सुनील ठाकुर और पार्षद निशांत शर्मा, पंचायतीराज संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा, एक्स सर्विसमैन विंग के पदाधिकारी हंसराज, सुनील रणौत, शिक्षाविद प्रदीप ठाकुर, रणजीत सिंह, मनोज शर्मा और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...