मुख्यमंत्री के देहरा विधानसभा दौरे के लिऐ तयारियाँ शूरू – नरदेव कंवर

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी समय, जगह व दिनांक तय नही हुई है, लेकिन शीघ्र ही मुख्यमंत्री देहरा वासियों से रूबरू होंगे।

उनके आगमन की तैयारी को लेकर आज उन्होंने PWD रैस्ट हाउस देहरा में एसडीम देहरा सहित समस्त डिपार्टमैंटों के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे तथा प्रदेश सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी बताएंगे।

इस दौरान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। लोगों को आपदा से हुए नुकसान तथा प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से सहायता नहीं मिलने के बावजूद उठाए गए कदमों से अवगत कराया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...